






बीकानेर abhayindia.com राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘काम मांगो अभियान’ बुधवार को प्रातः 10 बजे से सींथल ग्राम पंचायत में प्रारम्भ होगा।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अभियान ने श्रमिकों को दस हक दिए हैं। इनमें प्रत्येक परिवार को अपनी ही पंचायत में साल में दो सौ दिनों के रोजगार की गारंटी, रजिस्ट्रेशन के बाद परिवार के जाॅब कार्ड पाने, काम आवेदन के पश्चात् सहित दिनांक सहित रसीद पाने, काम मांगने के पंद्रह दिनों में 5 किमी के दायरे में काम पाने, काम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगरी भत्ता पाने, कार्य पूरा करने पर न्यूनतम मजदूरी 220 रुपये पाने, कार्य स्थल पर छाया, पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं होने, 15 दिन में भुगतान नहीं होने पर क्षतिपूर्ति भत्ता पाने, कार्य से संबंधित दस्तावेजों को देखने तथा शिकायत दर्ज करवाने के एक सप्ताह के भीतर निपटारे का हक सम्मिलित है।
बीकानेर : मुरलीधर व्यास नगर में निराला ऑप्टिकल ने की एक नई पहल
यात्रियों व रेलवे स्टाफ को सुरक्षित और संक्रमण मुक्त माहौल में यात्रा कराये रेलवे – आरिफ
बीकानेर : MGSU के नवनिर्मित दो भवनों का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विडियो कांफ्रेंसिंग…



