Sunday, April 28, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : आधुनिक तीरंदाजी के पर्याय थे जयन्तिलाल निनामा, खिलाड़ियों व पदाधिकारियों...

बीकानेर : आधुनिक तीरंदाजी के पर्याय थे जयन्तिलाल निनामा, खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com महाराणा प्रताप अवार्डी, उच्च कोटि के प्रशिक्षक होने के नाते गुरू वशिष्ट अवार्ड से सम्मानित राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज जयन्तिलाल निनामा के आकस्मिक निधन पर अर्जुन तीरंदाजी संस्थान बीकानेर द्वारा पुष्करणा स्टेडियम के तीरन्दाजी ऐरिना में संस्था के वरिष्ठ तीरन्दाजी खिलाड़ियों, कोच व समस्त पदाधिकारीगण एवं अन्य खेल संग के कोच व पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ खिलाड़ी व प्रशिक्षक कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया कि जयन्तिलाल निनामा आधुनिक तीरंदाजी के पर्याय थे व सरल व सहज व्यक्ति थे वे हर रविवार को वीडियो कॉल के द्वारा तीरंदाजी के प्रशिक्षण व तकनीकी बारें में जानकारी देते थे। जयन्तिलाल निनामा का बीकानेर से गहरा लगाव था। उनका मेरे साथ खेलने का समय 1996 से 2003 तक रहा साथ ही वे भारतीय टीम के कप्तान व भारतीय टीम के कोच भी रहे। वे निरन्तर मुझसे तीरंदाजी के बारे में बातचीत व जानकारी प्राप्त करते थे।

बीकानेर : पॉजीटिव केस आने के बाद सदर थाना अन्तर्गत निषेधाज्ञा आदेश जारी

डॉ. सोम नारायण पुरोहित की पुस्‍तक “कोरोना महामारी पर देश सेवा भारी” का विमोचन

चूरू में 12 और कोविड-19 पॉजिटिव केस आए सामने, 7 व्यक्ति..

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka

वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ योगेश व्यास व डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि विश्वास नहीं होता कि जयन्तिलाल निनामा आज हमारे बीच नहीं रहे। जयन्तिलाल निनामा एक उत्कृष्ट तीरंदाज थे और एक सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। इसी क्रम में राजशेखर हर्ष व अमित बिस्सा ने बताया कि जयन्तिलाल निनामा का अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना तीरंदाजी खेल को कमी खलेगी साथ ही खिलाड़ियों के लिए एक तीरंदाजी का पितामह खो दिया।

एक माह में तीन ग्रहण : पं. गिरवर प्रसाद बिस्सा

वरिष्ठ खिलाड़ी विमल किशोर व्यास एवं डॉ. उमेश चन्द्र पुरोहित ने बताया कि जयन्तिलाल निनामा का आकस्मिक निधन से हम सभी तीरंदाजी खिलाड़ियों को गहरा दुख हुआ है और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और उनकी पत्नी, पुत्री व उनके परिवार को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसी क्रम में सभी तीरंदाजी खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों संस्था के पदाधिकारीगण एवं अन्य खेल संघ के पदाधिकारी एवं कोच ने जिनमें भरतकुमार पुरोहित (अध्यक्ष फुटबॉल संघ), जितेन्द्र पुरोहित (फुटबॉलर), हितेन्द्र मारू (नेट बॉल व योगा), यशोवर्धनी पुरोहित (महिला योगा), गणेश शर्मा, डूंगरदत रंगा, भुवनेश पुरोहित, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, किसन जयप्रकाश पुरोहित, रोहित सुथार, रोहित स्वामी, ध्रुव स्वामी, प्रिन्स स्वामी, पियुष स्वामी, मोनू स्वामी, अभिषेक पुरोहित इत्यादि ने राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय तीरंदाज जयन्तिलाल निनामा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular