




बीकानेर Abhayindia.com रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर एवं फ्लोरल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर 11 जुलाई को आयोजित होगा।
रोट्रेक्ट क्लब के सचिव मेहुल पुरोहित ने बताया कि शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में होने वाले जांच शिविर में चिकित्सक पंकज मोहता परामर्श देंगे।
प्रकल्प संयोजक रोहित पचीसिया एवं सहसंयोजक नितेश स्वामी ने बताया की इस जांच शिविर में डॉ.पंकज मोहता की ओर से परामर्श निशुल्क होगा साथ ही खून जांच एवं एक्स-रे भी निशुल्क किया जाएगा।
घुटने दर्द के मरीज के लिए पीआरपी थेरेपी भी नि:शुल्क की जाएगी। परामर्श शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक का रहेगा। शिविर में केवल 100 मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश युवा कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें 19 पदाधिकारी बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी में बीकानेर के युवा नेता अरुण व्यास को उपाध्यक्ष और देवेन्द्र बिस्सा को महासचिव मनोनीत किया गया है।
बीकानेर के युवाओं को पदाधिकारी बनाए जाने के बाद पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से सूची जारी होने के बाद बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार…
उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद अरुण व्यास ने बताया कि युवा कांग्रेस में संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यो के एंव कोरोनकाल में अनवरत जारी जनहितकारी कार्यों के परिणाम स्वरूप शीर्ष नेतृत्व ने महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। इसके लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस मनोनयन के लिए राहुल गांधी, कृष्णा अल्लवरु जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राजस्थान प्रभारी डॉ.पलक वर्मा, मंजू टोंगड व प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा का आभार जताया।
व्यास के उपाध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस के नरनारायण स्वामी, रविकांत वाल्मीकि, तोलाराम सियाग, चित्रेश गहलोत, मनोज चौधरी, जयदीप जावा, मुरली किराडू, त्रियम्बक व्यास, अमित कालरा ,जसवंत सिंह, अविनाश व्यास, आसिफ पठान, अभिनीत ठाकुर, हरीश सोनी, गर्वित व्यास, प्रवीण पुरोहित, विकास चांवरिया, भवानी आसेरी, राजा जोशी आदि ने खुशी जाहिर की है।
प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी…
राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी में बीकानेर देवेन्द्र बिस्सा काो प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
महासचिव बनने पर देवेन्द्र बिस्सा ने शीर्ष नेताओं का आभार जताया है। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष धनपत चायल, विक्की चढ्ढा, बिश्नाराम सियाग,प्रदीप शर्मा, फरमान कोहरी,जीतू जोशी, सरकार व्यास, विनीत पुरोहित, विमु बिस्सा, हैप्पी व्यास, अमित व्यास, राजेश दुजारी, वीरेन्द्र किराड़ू, मखन जोशी,तोलाराम सियाग, जयदीप जावा, मनोज चोधरी,मनोज किराड़ू, राहुल व्यास, एल के बन्ना, इमरान कोहरी सहित पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए जयपुर के बाद अब जोधपुर एवं भरतपुर में भी साइबर पुलिस थाना खुलेगा।
इस संबंध में भेजे गए गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए जोधपुर कमिश्नरेट एवं भरतपुर में पहले से ही साइबर क्राइम यूनिट बनी हुई है,
जिसमें एक उप अधीक्षक, दो निरीक्षक एवं तीन उप निरीक्षक सहित 15-15 पद स्वीकृत हैं। साइबर क्राइम यूनिट के इन 15 पदों को सम्मिलित करते हुए जोधपुर एवं भरतपुर में साइबर पुलिस थाना खोलने का प्रस्ताव गृह विभाग द्वारा भेजा गया था।
जयपुर Abhayindia.com राजस्थान क्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी।
इनके लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए चयन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्हें विभाग आवंटन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, इन क्रीड़ा पदक विजेताओं को विभाग आवंटन में सामान्य प्रक्रिया नहीं अपनाते हुए राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मैडल विनर रूल्स-2017 के तहत जिलों की प्राथमिकता एवं विभागों में उपलब्ध कुल रिक्तियों को आधार मानते हुए आनुपातिक रूप से विभागों का आवंटन किया गया है।
मुख्यमंत्री की इस मंजूरी से क्रीड़ा पदक विजेताओं को उनके की ओर से दी गई वरीयता के अनुरूप इच्छित स्थानों पर पदस्थापन मिल सकेगा, जिससे उन्हें अपनी खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने में आसानी होगी।





