Tuesday, September 17, 2024
Hometrendingबीकानेर : इस बार इसलिए खास होगा दशहरा उत्सव, सुरक्षा के भी होंगे...

बीकानेर : इस बार इसलिए खास होगा दशहरा उत्सव, सुरक्षा के भी होंगे पुख्‍ता बंदोबस्‍त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने दशहरा उत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा की संचेतन झांकियों के मार्गों को दुरूस्त करने और कानून व्यवस्था संधारित करने के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गौतम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दशहरा उत्सव की तैयारी बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने दशहरा उत्सव के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली और कहा कि यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसलिए इस बार परम्परागत संचेतन झांकियों के साथ-साथ समाज में फैली बुराईयों से निजात के संदेश के पोस्टर भी शामिल किए जाये।

उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में जनता की भागीदारी रहती हैअपनी बात पहुंचाने का यह बहुत बड़ा मंच है। इसलिए दशहरा कमेटियां पॉलिथीन के बहिष्कारधूम्रपानगंदगी सहित अन्य दस बुराईयों से छुटकारा पाने के पुतलों को भी शामिल करें। शहर में हार्डिंग लगाकरइन बुराईयों पर विजय प्राप्त करने का संदेश दिया जाये। इनका दहन करें। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जायेगा। उन्होंने कहा कि इन बुराईयों के दुष्परिणामों के स्लोग्न भी लिखवाए जाएसर्वश्रेष्ठ स्लोग्न लिखने वाले को पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के संदेश और महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित झांकी भी निकाली जाए। बैठक में दशहरा उत्सव पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि की गई है। 

जिला कलक्टर ने इसे 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रु आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दशहरा उत्सव कमेटियों ने राशि बढ़ाने का आग्रह किया था। बैठक में नगर निगम के आयुक्त प्रदीप के. गवांडेउपायुक्त निगम अभिषेक सुराणाअतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ानगर विकास न्यास सचिव सुश्री सुनीता चौधरीमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.आर.मीना सहित पुलिस प्रशासनदशहरा कमेटियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

झांकियों के लिये रूटचार्ट तैयार किया जाये

जिला कलक्टर ने संचेतन झांकियों का रूटचार्ट तैयार करने और निर्धारित मार्ग से गुजरने की आवश्यकता जताई। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए जिस मार्ग से संचेतन झांकियां गुजरेगीउसे समय रहते ठीक करवा दिया जाए। सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्युत तार को कसवाने और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दशहरा उत्सव मैदान में पेयजल की और नगर निगम को सफाई के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

तैनात रहेगा पुलिस बल

कानून व्यवस्था संधारण पुलिस प्रशासन करेगा। इस दौरान शहर और दशहरा उत्सव मैदान में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था के लिए प्लान बनाकर,कार्य करने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुतलों के दहन के बाद जनता को घर लौटने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. करणी सिंह स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज ग्राउण्ड मार्ग कुछ समय के लिए भारी वाहनों प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन शोभा यात्रा के मार्ग पर पर्याप्त रूप से जाब्ता लगाएगा। उन्होंने श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी और बीकानेर दशहरा कमेटियों के पदाधिकारियों को मैदान में की जाने वाली बैरिकेटिंग के संबंध में पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद ही लगाने के निर्देश दिए।

इन्‍होंने दिये सुझाव

बैठक में बीकानेर दशहरा कमेटी के सुभाष मित्तल और श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के महासचिव सुभाष भोला और अन्य सदस्यों ने दशहरा समाप्ति के बाद लोगों के निकलने तक पुलिस रखी जाए ताकि लोग बिना परेशानी से स्टेडियम से निकल सकें। इस पर जिला कलक्टर ने पुलिस प्रशासन से कहा कि मुख्य आयोजन से दो दिन पूर्व ही संबंधित दशहरा मैदानों का कानून व्यवस्था संधारण के मद्देनजऱ निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने समारोह स्थल पर किसी प्रकार की संभावित दुर्घटना एवं उससे निपटने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि एक डॉक्टर की टीम मय एम्‍बुलेंस व आवश्यक दवाओं के साथ डॉ. करणी सिंह स्टेडियममेडिकल कॉलेज ग्राउण्ड व धरणीधर मैदान में तैनात की जाए।

जिला प्रमुख ने एडीओ को मीटिंग से किया बाहर, बोलीं- जिनका आना था, उनको भेजो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular