







बीकानेर abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अगरबती व्यापारी गिरिराज अग्रवाल की हत्या के बाद शनिवार को हुए धरना प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन व प्रदर्शनकारियों में दोपहर बाद हुई वार्ता में आखिरकार सहमति बन गई है। वार्ता में जिला कलेक्टर नमित मेहता प्रदर्शनकारियों को सकरात्मक आश्वासन दिया।
जिसके तहत मृतक गिरिराज के परिवारजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मृतक की पत्नि को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन की ओर से राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित सहित मृतक के परिजन भी शामिल रहे। इसके बाद धरना-प्रदर्शन के समाप्त करने का फैसला भी लिया गया।



