Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : गैंगरेप के आरोपी बेखौफ, पीडि़ता के परिवार को मिल...

बीकानेर क्राइम : गैंगरेप के आरोपी बेखौफ, पीडि़ता के परिवार को मिल रही धमकियां, एसपी को….

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नाबालिग युवती को अगुवा कर ले जाने एवं उसके साथ गैंगरेप की वारदात को लेकर व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी बेखौफ होकर पीडि़ता और उसके परिवार वालों को धमकी दे रहे है।

आरोपियों की धमकियों से आहत होकर मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर करने पहुंचे पीडि़ता के पिता ने बताया कि तुलसीनाथ और गोपीनाथ मेरी नाबालिग लड़की को उठा ले गये और सरदारशहर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद व्यास कॉलोनी पुलिस ने पीडि़ता को दस्तयाब कर लिया, लेकिन दोनों आरोपियों को गिरफ़्त में नहीं लिया जो अभी भी फरार है। पीडि़ता के पिता ने बताया कि दोनों आरोपी और उनके साथी अपराधी मुझे और मेरी लड़की को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।  जिससे पूरे परिवार को जान का खतरा है।

पीडि़ता के पिता ने पुलिस के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर हमारे परिवार को सुरक्षा मुहैय्या कराई जाये। वहीं मामले की जांच कर रहे सीओ सदर भोजराज सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी तुलसीनाथ और गोपीनाथ फरार है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

नाल एयरबेस को लेकर हुआ बड़ा फैसला, 15 किमी. परिधि में विकसित होगा डम्पिंग फ्री जोन

लंदन में राजस्थानी जीमण की धूम, दाल-बाटी-चूरमा के ऐसे लगाए चटखारे…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!