








बीकानेर Abhayindia.com शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कई संगठन शामिल हुए। इस मौके पर मनोनीत पार्षद नितिन वत्सस का अभिनंदन किया गया।
सम्मान स्वरूप नितिन वत्सस का माल्यार्पण कर, श्रीफल भेंट किया, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर व शॉल ओढ़ाया गया। सम्मान समारोह में शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा, शाकद्वीपीय उच्च शिक्षा समिति के संयोजक महेश भोजक, कल्याण फाउन्डेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी भोजक, श्री श्यामोजी वंशज ट्रस्ट सेवगों की बगीची के अध्यक्ष बाबूलाल सेवग व विनोद भोजक, श्री मावडिय़ा माताजी बायाजी प्रन्यास के अध्यक्ष बजरंग लाल सेवग, शिव-अमृत-हरि चेरिटेबल ट्रस्ट के विनोद शर्मा,
भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट के गिरधर पंडित शर्मा व पुरूषोत्तम सेवक, शाकद्वीपीय फ्रेंडस सोसायटी के श्रीराम शर्मा, रविन्द्र, महासभा के महासचिव संजय शर्मा, पंचायत भवन के प्रबन्धक दुर्गादत्त भोजक, मूलसा फूलसा के पूनम चंद शर्मा सहित लोग शामिल हुए।





