Hometrendingबीकानेर : कलक्‍टर कुमारपाल मंगलवार को पंचायत समिति में करेंगे जनसुनवाई

बीकानेर : कलक्‍टर कुमारपाल मंगलवार को पंचायत समिति में करेंगे जनसुनवाई

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम मंगलवार को बीकानेर पंचायत समिति में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण करेंगे।

जनसुनवाई सुबह 10 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें पंचायत समिति में चलाए जा रही विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। शिविर में समस्त विभागों के जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जनसुनवाई शिविर के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) तथा उपखण्ड अधिकारी बीकानेर प्रभारी अधिकारी होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि शिविर में संबंधित विभाग संबंधित आवेदन पत्रों का उसी दिन निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

शिविर में राजस्व, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभागपशुपालन विभागचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागमहिला एवं बाल विकास विभागऊर्जा विभागजनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभागआयोजना विभागग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागश्रम विभागकृषि विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागआयुर्वेदिक विभाग भाग लेंगे। जनसुनवाई शिविर में विभागों से संबंधित समस्त प्रकार की योजनाओं एवं व्यक्तिगत कार्यो की परिवेदनाएं ली जाएगी।

नत्थूसर बास में हुआ निःशुल्क पेट्स हेल्थ चैकअप कैम्प

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular