







बीकानेर Abhayindia.com ‘हजारों वैष्णव तार दिए जय-जय यमुना मैया…सरीखे जयकारों के साथ बीकानेर के श्रद्धालुओं ने मथुरा में यमुना नदी पर करीब एक हजार फीट (तीन सौ मीटर) लंबी चुनड़ी ओढ़ाई। मौका था बीकानेर के रत्ताणी व्यास पुष्टिमार्गी वैष्णव श्रद्धालु (द्वारिकाधीश हनुमान-कोचरिया परिवार) की ओर से मथुरा में चुनड़ी मनोरथ के आयोजन का। पंडित श्रीबल्लभ व्यास (पोला महाराज) के सान्निध्य में हुए इस मनोरथ में व्यास परिवार के डेढ़ सौ से भी ज्यादा सदस्य शामिल हुए। बीकानेर से मथुरा पहुंचने के बाद साडिय़ों से तैयार की गई चुनड़ी को मथुरा में यमुना नदी विश्राम घाट के एक छोर से दूसरे छोर तक नोकाओं के माध्यम से पानी के ऊपर ओढ़ाया गया।

इससे पूर्व पंडित श्रीबल्लभ व्यास ने सपत्नीक विधिवधान से चुनड़ी की पूजा-अर्चना कराई। मथुरा में गाजे-बाजे के साथ जब चुनड़ी शोभायात्रा निकली तो माहौल भक्तिमय हो गया। चारो और द्वारिकाधीश के जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा में एक सरीखी पौशाखों में सिर पर साफा बांधे महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल हुई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नाचते, झूमते सभी श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचे। जहां पर अलग-अलग नोकाओं में विहार कर चुनड़ी मनोरथ पूरा किया गया। आयोजन में सेवानिवृत्त सेशन जिला न्यायाधीश जोधपुर नृसिंह व्यास, महानगर मजिस्ट्रेट, जयपुर महानगर प्रथम प्रीति व्यास,
पंडित ब्रज मोहन पंडित, श्याम सुंदर पंडित, दाऊलाल व्यास, छोटी देवी व्यास, सरला देवी, अरुणा देवी व्यास, प्रभा व्यास, वीणा किराड़ू, किशन लाल व्यास, भारती पुरोहित, जमना रंगा, राजश्री व्यास, गंगा पुरोहित, प्रिया पुरोहित, गिरीराज महाराज, अभिषेक, श्रीनाथ, आशीष, मुरली महाराज, केजी रंगा, श्याम रंगा, बलदेव व्यास, सन्ना महाराज सहित श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।
-By Ramesh Bissa



