






बीकानेर abhayindia.com बीकानेर मुख्यालय पर पुलिस निरीक्षक विष्णु दत्त विश्नोई की मौत के मामले की सरकार से सीबीआई जाँच की माँग को लेकर ज्योति चौधरी पूर्व अध्यक्ष राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर और नाग विंध्या खत्री, पूजा चौधरी, अर्चना गोदारा, नरेश शाकद्वीपीय, जिला अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, श्याम सुंदर चौधरी द्वारा सुनीता चौधरी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम सिटी) को ज्ञापन सौंपा गया।
चौधरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सहित राजस्थान के दर्जनों थानों में ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपनी सेवाएं दे चुके विष्णुदत्त विश्नोई के साथ घटित हुई घटना से पूरे राज्य के लोग बहुत ज्यादा दुखी है।
स्व: विष्णुदत्त विश्नोई की पत्नी एवं उनके बच्चों द्वारा इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने हेतु दिए गए ज्ञापन की जानकारी मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई.ज्ञापन में विश्नोई के परिवार ने अपनी मनोस्थिति का वर्णन कर इस घटना की संपूर्ण जांच सीबीआई के माध्यम से करवाने की मांग की है।


