Saturday, April 20, 2024
Homeम्हारो बीकानेर'अपनाघर' पहुंचे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारी

‘अपनाघर’ पहुंचे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष एवं अपनाघर आश्रम के संरक्षक सदस्य जुगल राठी ने शनिवार को अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पीडि़त मानव सेवा के पावन तीर्थ अपनाघर आश्रम में आवासित प्रभुजी को हाथों से भोजन कराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और जो व्यक्ति अपनाघर आश्रम से जुड़कर नर सेवा नारायण सेवा की इस मुहिम का हिस्सा बनता है उस व्यक्ति को जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं आती है। अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को अपनाघर आश्रम की व्यवस्थाओं से अवगत करवाते हुए बताया कि आश्रम में रह रहे आवासियों की सेवा साक्षात प्रभु स्वरुप मानकर की जाती है।

इस अवसर पर संरक्षक परिषद के अनन्तवीर जैन, बजरंगलाल सेवग, व्यापार मंडल के सचिव वीरेन्द्र किराडू, महावीर पुरोहित, प्रचार मंत्री दिलीप भाई पारिख, सह सचिव महेंद्र दुसाद, कार्यकारिणी सदस्य समुन्द्र सिंह राठौड़, विशेष आमंत्रित सदस्य जयनारायण गोयल एवं भंवरू खां आदि उपस्थित थे।

शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनेगा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular