Sunday, May 5, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : सीधी टक्कर वालें वार्डो में कांग्रेस पर ऐसे भारी पड़ी...

बीकानेर : सीधी टक्कर वालें वार्डो में कांग्रेस पर ऐसे भारी पड़ी भाजपा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com निकाय चुनावों की जंग में सीधी टक्कर वालें वार्डो में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया। जानकारी में रहे कि शहर 9 वार्डो में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला थाइनमें भाजपा ने 5 वार्डो में जीत दर्ज कराई जबकि चार वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी जीते है। इनमें वार्ड नंबर 1 में  कांग्रेस की सरोज देवी ने भाजपा की सुशीला देवी को शिकस्त दी। वहीं वार्ड नंबर 12 में भाजपा की चारू शर्मा ने कांग्रेस की सुहानी शर्मा को हरा दिया।

वार्ड नंबर 34 में भाजपा के भाजपा के संजय गुप्ता ने कांग्रेस के घनश्याम शर्मा को शिकस्त दी है। इसी तरह वार्ड नंबर 43 के संघर्षपूर्ण चुनावी मुकाबले में भाजपा की परमेश्वरी देवी ने कांग्रेस की झमकू देवी को हरा दिया। वार्ड नंबर 47 में भाजपा के कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर में भाजपा की सुमन छाजेड़ ने कांग्रेस की सविता जोशी को मात्र तीन मतों से शिकस्त दी है।

बीकानेर : चुनाव नतीजों के तुरंत बाद महापौर चोपड़ा को पुत्र मिलाप ने लिखा ये खुला खत…

बीकानेर : मंत्री डॉ. कल्‍ला के वार्ड में हारी कांग्रेस, चतुष्कोणीय मुकाबले में…

वार्ड नंबर 48 में कांग्रेस के नंदलाल जावा ने भाजपा के राजेश कुमार को पटखनी दी है। वार्ड नंबर 55 में कांग्रेस के जावेद पडि़हार ने सीधे मुकाबले में भाजपा के रमेश चौहान को रिकार्ड मतों से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले वाले वार्ड नंबर 68 में कांग्रेस के परमानंद गहलोत ने सीधी टक्कर में भाजपा के हेमन्त कच्छावा को हरा दिया। वार्ड नंबर 75 की सीधी टक्कर में भाजपा की अनामिका ने कांग्रेस की शारदा को हरा दिया।

बीकानेर नगर निगम चुनाव परिणाम : ’अपनों’ ने ही लुटा दी ’कांग्रेस की लंका’  

बीकानेर: 80 वार्डों में प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का रहा यह अंतर, देखें सूची

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular