








बीकानेर Abhayindia.com भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास को जवाहर बाल मंच राजस्थान का अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नेता अरुण व्यास ने कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे। साथ ही 7 से 17 वर्ष आयु तक के बच्चों व युवाओं के लिए खेलकूद, शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित कर प्रतिभाओं को तराश कर मंच प्रदान किया जाएगा।
इसके लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। जवाहर बाल मंच राजस्थान का सदस्यता अभियान चलाकर इससे अधिकाधिक बच्चों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। आने वाले दिनो में ऑनलाइन एप के माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा की पहल से अभियान शुरू किया जाएगा जिसके बाद सभी जिलों एंव विधानसभा में कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की जाएगी।
व्यास के मनोनयन पर बीकानेर के युवाओं मैं खुशी की लहर दौड़ गई। युवा कांग्रेस के रविकांत वाल्मीकि, वैभव पारीक,जितेंद बिस्सा,नरनारायण स्वामी,विजय भादनी, गुलशन शर्मा, आसिफ पठान, जसवंत सिंह,अमित कालरा, विवेक पुरोहित, अविनाश व्यास, नीरज रहेजा,अनिरुद्ध पुरोहित आदि ने खुशी जताई है।





