Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : ज्वैलरी शो रूम में सेंधमारी का प्रयास करने वाला युवक...

बीकानेर : ज्वैलरी शो रूम में सेंधमारी का प्रयास करने वाला युवक हत्थे चढा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोतवाली इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े जेेेपी ज्वैलरी शो रूम में चोरी का प्रयास करने के मामले में आरोपी पुलिस  के हत्थे चढ गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया आरोपी भरत सोनी कोतवाली इलाके का ही रहने वाला है। जो नशे का आदी है। बुधवार को वारदात के वक्त भी आरोपी नशे की हालात में था, अपनी दुकान से बाईक पर निकलते समय इसकी नजर ज्वैलरी शो रूम के शो केस में रखे चमचमाते हार पड़ी तो नियत डोल गई और अपनी दुकान से हथोड़ी लेकर शो केस तोड़ कर सोने का हार उड़ाने के लिये पहुंच गया।

जिला मुख्यालयों पर स्थापित हों ‘महात्मा गांधी पत्रकार सुविधा केन्द्र’, किराडू ने सीएम को लिखा पत्र

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka
इस दरम्यान आस पास मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और ललकार तो वह मौके पर बाईक छोड़ गया। वारदात की सीसीटीवी फुटैज में आरोपी के हाथ में नजर आ रही पिस्तोल नहीं है, बल्कि पिस्तोल की डिजायन का लाईटर है जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भरत सोनी का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। कोतवाली एसएचओ नवनीत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका कोविड-19 टेस्ट करवाया जाकर न्यायालय में पेश किया जायेगा।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!