








बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल उद्योग संघ के चुनाव (2021-23) आगामी 18 फरवरी को होंगे। इसके लिए डूंगरमल स्वामी को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा बेगराज नागपाल और एडवोकेट दुर्गाशंकर बोहरा चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 18 फरवरी को होगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए अब सीधा मुकाबला सुंदर लाल जोशी और प्रशांत कंसल के मध्य होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार जैन, पवन किशोर चांडक, मनीष सेठिया व सुरेश राठी उम्मीदवार है।





