Sunday, May 11, 2025
Hometrendingबीकानेर: हैड कानिस्टेबल बने सहायक उप निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने किए आदेश...

बीकानेर: हैड कानिस्टेबल बने सहायक उप निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने किए आदेश…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने एक आदेश जारी कर जिले के हैड कांनिस्टेबलों की पदोन्नति की है। इसके अनुसार जिले में 43 हैड कानि. का सहायक उप निरीक्षक पदों के लिए पीसीसी के लिए चयन किया गया था। इन हैड कानिस्टेबल ने सहायक उप निरीक्षक के पद की पीसीसी बैच संख्या 41 में 16 दिसंबर 2020 से 5 मार्च 2021 तक पूरी कर ली है।

इन्हें कमांडेट राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र किशनगढ़ की ओर से उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इसके बाद इन्हें अब जिले में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर पे मैट्रिक लेवल-10 में नियमित पदोन्नति प्रदान की जा रही है। इन 43 हैड कानि. के अलावा पद की पदोन्नति परीक्षा 2018-19 की चयन सूची क्रमांक 44 पर अंकित बाबूलाल को पूर्व में पदोन्नति प्रदान की जा चुकी है।

 

Preview YouTube video होली की शहर वासियों को शुभकामनाएं : डॉ. कृष्णा आचार्य (लेखिका एवं साहित्यकार)

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular