Sign in Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Create an account
Privacy Policy
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Sunday, May 11, 2025
Sign in / Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Homeबीकानेरअशोक गहलोत बीकानेर आएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अशोक गहलोत बीकानेर आएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Abhay India
By Abhay India
September 7, 2018 8:06 pm
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Ashok gehlot
    Ashok gehlot
    Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

    बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर आएंगे। वे सुबह बज्जू में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहां से लौटने के बाद वे बीकानेर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है। हालांकि गहलोत के बीकानेर आगमन का दौरान पिछले महीने तय हुआ था, लेकिन पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते उनका बीकानेर दौरा स्थगित हो गया था। शनिवार को गहलोत के बीकानेर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओंं में जबरदस्त हलचल सी मची हुई है। चुनावी साल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे को खासी अहम माना जा रहा है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि पार्टी टिकट की दावेदार यहां पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर दो बजे ब्रह्म बगेचा में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे गहलोत पूगल रोड शिव शक्ति नगर स्थित श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गौसेवी सेठ हीरालाल गहलोत की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, जिला प्रमुख सुशीला सींवर समेत अनेक कांग्रेस नेता और प्रबुद्धजन शामिल होंगे। जानकारी में रहे कि स्व. हीरालाल गहलोत की स्मृति में उनके परिवार ने अभी हाल ही में यहां बंगलानगर में हीरेश्वर महादेव का भव्य मंदिर बनाया है, जिसका तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव साधु-संतों के समागम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

    आकर्षक का केन्द्र बना है मंदिर

    पूगल रोड के शिवशक्ति नगर में सवा चार बीघा भूमि क्षेत्र में बने इस श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर की भव्यता श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र है। धवल संगमरमर से बने इस मंदिर में उड़ीसा के जगन्नाथपुरी के कारीगरों का कला-कौशल झलकता है। शिव लीला, डांडिया नृत्य, शोभा यात्रा दृश्य, भगवान गणेश, नन्देश्वर, नाग-नागिन, भगवान शिव द्वारा गंगा अवतरण, कैलाश पर्वत पर देवदर्शन, नटराज, त्रिमुख अवतार, कमल पर विराजित शिव दर्शन, शिव विवाह तथा राजा दक्ष के वध सहित सभी लीलाओं को निज मंदिर की चारों दीवारों पर बहुत कलात्मक रूप से प्रतिष्ठित किया गया है। मकराने के सफेद मार्बल से मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएंगे। यहां गणेश मंदिर और माता दुर्गा का भी मंदिर बनवाया गया है। इसके अलावा दीवारों पर दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर पौराणिक कथाओं की तर्ज पर मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र है।

    गुरू हनुमान व्यायाम शाला का शुभारंभ करेंगे

    बीकानेर दौरे पर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को यहां भीनासर में सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में स्थापित गुरू हनुमान व्यायाम शाला का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता एवं जिला कुश्ती संगम अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि व्यायाम शाला उद्घाटन समारोह में द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के अलावा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी समेत बड़ी तादाद में खेल प्रेमी और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

    गौरतलब है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। विधायक भंवर सिंह भाटी के आह्वान पर आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस व युवा नेता भी क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा गांव-गांव पहुंचकर किसान सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। 

    Ad Ad Ad Ad
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      बीकानेर में भर्ती रैली की सोशल मीडिया में खबर वायरल, प्रशासन ने कहा-मिथ्या खबर
      Next article
      कपिल क्रीड़ा केन्द्र में लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन
      - Advertisment -

      Most Popular

      बीकानेर में आगामी आदेश तक पूर्व में जारी आदेशों की पालना जारी रहेगी

      May 10, 2025 8:52 pm

      राष्ट्रीय लोक अदालत में मिली अभूतपूर्व सफलता, 5 लाख 98 हजार 407 लम्बित प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण

      May 10, 2025 8:40 pm

      जेडीए लॉन्‍च करने जा रहा तीन नई आवासीय योजनाएं, जानें- किस योजना में हैं कितने भूखंड…

      May 10, 2025 8:35 pm

      सीमावर्ती जिलों में चिकित्सा विभाग अलर्ट, रिक्त पद भरे, मंत्री ने जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

      May 10, 2025 8:16 pm

      भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

      May 10, 2025 6:28 pm

      कलक्‍टर-एसपी ने की उद्यमियों के साथ बैठक, शाम सात बजे बाद बंद रहे दुकानें और लाइटें

      May 10, 2025 4:45 pm

      बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, कहा- किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा

      May 10, 2025 4:37 pm

      विक्रम राठौड़ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जनसंपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक नियुक्त

      May 10, 2025 4:30 pm

      तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रभारी सचिव ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक, कहा- अनुयायियों को करें प्रेरित…

      May 10, 2025 4:26 pm

      अबकी बार चार दिन पहले दस्‍तक देगा मानसून, सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद

      May 10, 2025 3:59 pm

      राजस्‍थान में एक्‍शन को लेकर पाक के दावे झूठे निकले, कर्नल सोफिया ने कहा- एयरफोर्स स्‍टेशन को नहीं हुआ कोई नुकसान

      May 10, 2025 3:18 pm

      रेड अलर्ट के मद्देनजर कई रेल गाड़ियों का संचालन हुआ रद्द, जानें- पूरा अपडेट….

      May 10, 2025 3:07 pm

      बीकानेर में सेना के सम्‍मान में निकाली तिरंगा यात्रा, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन

      May 10, 2025 3:01 pm

      बीकानेर में एक बार फिर रेड अलर्ट जारी, अबकी बार नाल और सिटी एरिया के लिए

      May 10, 2025 1:10 pm

      पाकिस्तान ने 26 स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की, भारत ने दिया करारा जवाब

      May 10, 2025 12:06 pm

      बीकानेर में अब ग्रीन अलर्ट जारी, प्रशासन ने कहा- चेतावनी मिलने पर करें सुरक्षात्‍मक उपाय

      May 10, 2025 11:48 am

      नाल में प्रशासन ने रेड अलर्ट किया जारी, सजग और सुरक्षित रहें….

      May 10, 2025 9:51 am

      Rajasthan Weather : 13 मई तक चलेगा आंधी-बारिश का दौर, 25 जिलों में येलो अलर्ट

      May 10, 2025 9:45 am

      आरपीएससी : 2 या अधिक भर्ती परीक्षाओं में रहे अनुपस्थित तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा ब्लॉक

      May 10, 2025 9:37 am

      सेना के मूवमेन्ट, सैन्य वाहनों, उपकरणों की तैनाती, सैन्य गतिविधियों की फोटो-वीडियो करने पर लगाया प्रतिबंध

      May 10, 2025 9:32 am

      पुलिस कमिश्नरेट में अस्थाई कन्ट्रोल रूम ‘‘जयहिन्द नियन्त्रण कक्ष’’ स्थापित

      May 10, 2025 9:28 am

      मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम रूपांतरण पर महत्वपूर्ण निर्णय

      May 10, 2025 9:26 am

      बीकानेर में उच्‍च अधिकारियों ने ली अहम बैठक, हेल्‍पलाइन नंबर जारी, ये दिए निर्देश…

      May 10, 2025 9:23 am

      आज का चौघड़िया : जानिये- दिन और रात के शुभ मुहूर्त…

      May 10, 2025 9:17 am

      मुख्यमंत्री ने ली मंत्रिपरिषद की बैठक : पुलिस एवं प्रशासन 24 घंटे रहे मुस्तैद, मंत्री एवं जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में रहें…

      May 9, 2025 9:12 pm
      Load more
      abhay india logo

      ABOUT US

      देश की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल।

      Contact us: [email protected]

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © AbhayIndia.com | Indian News Portal

      • BIKANER
      • RAJASTHAN
      • INDIA
      • ASTROLOGY
      • SPORTS
      • BUSINESS
      • MIGRANT BIKANERI
      • VIDEO