Hometrendingऐश्वर्या राय बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती

ऐश्वर्या राय बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती

AdAdAdAdAdAd

मनोरंजन डेस्क  अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को भी नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों को हल्का बुखार आने के बाद परिवार में डर का माहौल उत्पन्न हो गया था।

आराध्या को शाम 6 बजे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, आराध्या को हल्का बुखार आ गया था। इसके बाद रात 8.30 बजे ऐश्वर्या को भी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या को सांस लेने में समस्या उत्पन्न हो रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही ऐश्वर्या होम क्वारंटीन में थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हो रही है। 6 दिनों के बाद अचानक से बुखार आने से परिवार वाले टेंशन में आ गए और दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

 

 

 

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!