Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरair india में 8वीं पास को नौकरी का मौका

air india में 8वीं पास को नौकरी का मौका

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क. यदि आप आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर है तो आपके लिए एयर इंडिया (air india) में नौकरी लगने का मौका है। एयर इंडिया ने एक्सपीरियंस यूटिलिटी हैंड पद के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके कुल रिक्त पदों की संख्या 60 हैं।

आवेदन करने के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट www.airindia.in पर जाकर आवेदन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उसके साथ मांगे गए दस्तावेज आपको संलग्न करके संबंधित पते पर भेजने होंगे। पता इस प्रकार है-: ऑफिस ऑफ एअर इंडिया, एअर इंडिया इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स एचआर यूनिट, एपीयू सेंटर, एनटीए, दमदम कोलकता- 700052.

पद के लिए साक्षात्कार की तारीख 12 मार्च 2018 रखी गई है। चयन साक्षात्कार के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से आठवीं पास तथा आईटीआई में डिप्लोमा हैं। आयु सीमा अधिकतम 55 वर्ष रखी गई है। एक्स सर्विसमैन वर्ग निशुल्क आवेदन कर सकेंगे, जबकि अन्य वर्ग के लिए पांच सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!