Monday, April 29, 2024
Hometrendingभाटी के धरने को राजे के बाद राजवी का समर्थन, गोचर दीवार...

भाटी के धरने को राजे के बाद राजवी का समर्थन, गोचर दीवार के लिए सहयोग देने वालों में भी होड़

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com गोचर, औरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमन करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का शरह नथानियान गोचर भूमि में चल रहा बेमियादी धरना 30 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर भजन, कीर्तन व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। गोचर पर चल रहे भागवत कथा में हजारों की तादाद में महिला व पुरुष पहुंच रहे है। भागवत कथा में आज नन्द उत्सव का आयोजन हुआ। गोचर आन्दोलन के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विट के जरिये एक बयान जारी कर भाटी के गोचर मुद्दे का समर्थन किया।

वही पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के नाती व पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी के पुत्र अभिमन्यू सिंह राजवी व पूर्व मंत्री नरेन्द्र कंवर के पुत्र राजेश्वर सिंह सिवाड़ ने धरना स्थल पर पहुंच कर भाटी के धरने का समर्थन किया। आज छः न्याति महासभा के अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, पाराशर नारायण शर्मा ने अपने कार्यकारिणी के साथ आकर धरने का समर्थन किया। गौ रक्षा हिन्दू दल के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत झालावाड़ ने भाटी के गांचर आन्दोलन का समर्थन किया।

शनिवार को दोपहर 3 . बजे जानकी महल आश्रम श्रीवृन्दावन धाम के महंत भरत शरण महाराज अपने शिष्यों के साथ धरना स्थल पर आयेंगे। भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक ट्विट में कहा कि भाटी द्वारा चारागाह भूमि पर पट्टे देने के विरूद्ध जो मुद्दा उठाया है वो उचित है। उन्होंने ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा हाल में पारित निर्णय के परिपेक्ष्य में संबंधित परिपत्र को वापस लेने पर विचार करें।

युवा भाजपा नेता अभिमन्यू सिंह राजवी व राजेश्वर सिंह सिवाड़ धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने गोचर, ओरण व चारागाह के इस मुद्दे को उठाने के लिए भाटी को साधुवाद दिया व समर्थन का दिया। बांठिया ने बताया आज शरह नथानियान गोचर भूमि में चल रहे दीवार निर्माण कार्य के लिए जुगल किशोरसरोज देवी बिहाणी व विष्णु जोशी द्वारा एकएक लाख रूपये की राशि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को भेंट की। वहीं, आशुतोष शर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश व राजकुमारी श्यामसुन्दर पारीक ने 51 सौ रूपये की राशि भाटी को दीवार निर्माण के लिए भेंट की।

आज भाग कथा में आज भागवत पूजन जुगल किशोर सरोजदेवी बिहाणी दम्पति द्वारा किया गया। वहीं, मथुरारामराधाकिशन व किशन सोनी परिवार करमीसर की ओर से शुक्रवार के भागवत प्रसाद का वितरण किया गया। इस परिवार द्वारा भाटी को गुड़ से तोल कर गुड़ गायों को दिया गया। बालसंत श्रीछेल बिहारी महाराज ने चतुर्थ दिन की कथा का वाचन करते हुए जड़ भरत, अजामिल की कथा, सूर्यवंश के राजाओं की कथा, राम जन्म व भागवान श्रीकृष्ण के जन्म की विस्तृत कथाओं का वर्णन किया। आज भागवत कथा में नन्द उत्सव का आयोजन हुआ। नन्द उत्सव के दौरान काशी की थाली व गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई गई। नन्द उत्सव में पण्डाल छोटा पड़ गया हजारों की तादाद में महिला व पुरूष हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल कीके उदघोष से गोचर का नजारा वृन्दावन सा हो गया। इस अवसर पर रामकिशन आचार्य अंशुमानसिंह भाटी व देवकिशन चांडक ने पुष्पवर्षा की। बालसंत ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर प्रसन्नता जतायी व इसे गौ माता की जीत बताया। बालसंत ने कहा जब तक देवी सिंह भाटी जैसे जुझारू नेता हमारे बीच में है गायों का ग्रास कोई नहीं छींन सकता। भाटी को धरना स्थल पर आकर समर्थन देने वालों का तांता लगा हुआ है।

आज आने वालों में मुख्य रूप से युधिष्ठर सिंह भाटी, भगवानसिंह मेडतिया, भवानीसिंह सुरनाणा, एडवोकेट गिरिराजसिंह भाटी, नाल सरपंच सुरजाराम, पूर्व सरपंच खाजूवाला रामेश्वर तरड़, सतवी हरियाणा से चांदरतन तंवर, पूर्व सरपंच हजारीराम, कावनी सरपंच भवरराम, विजयसिंह चावड़ा, मघसिंह बाप, बजरंगसिंह लोयल, छैलुसिंह राठौड़ गोविन्दसर, जयदयाल पंचारिया, मोहनलाल जाजड़ा, किशन जोशी, कुन्दलमल बोहरा, आशाराम जोशी, शिव जाजड़ा सहित सैकड़ों लोगों ने गोचर आन्दोलन को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया।

कौन बनेगा बीकानेर यूआईटी का अध्‍यक्ष? दावेदारों में रेस तेज, मंत्री डॉ. कल्‍ला की प्रतिष्‍ठा लगी…

रीट पर रार जारी : नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा- 4 महीने लगे, चाहे 6 महीने, सरकार गिराकर छोड़ेंगे…

डॉ. किरोड़ी मीणा ने कहा- रीट में हुए भ्रष्टाचार से बेरोजगारों के पैसे डूब गए, मैं करूंगा दिलवाने की कोशिश

बीकानेर : कवियों की नजर में पुष्करणा सावा, देखें वीडियो…

बीकानेर : विधि प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग, संभागीय आयुक्त की पहल…

सांसद मीणा का आरोप- रीट में करोड़ों का घोटाला, अब तक मछलियां पकड़ी, मगरमच्‍छ बाकी…

रामेश्‍वर डूडी ने दिखाई ताकत, अब मंत्री डॉ. कल्‍ला की बारी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular