









जयपुर Abhayindia.com राजस्थान की भजनलाल सरकार संभवत: इसी सप्ताह कैबिनेट के साथ मंत्रिपरिषद की बैठक आहूत कर सकती है। इन बैठकों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई बड़े निर्णय कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के गठन और विभागों का बंटवारा करने के बाद अब सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड पर आ रही है। चुनाव में जिन दस प्रमुख गारंटियों की घोषणा की गई थी उनकी क्रियान्विति की दिशा में भी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक अहम होगी।
बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह होने वाली इन संभावित बैठकों में भजनलाल सरकार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए कमेटी गठित कर सकती है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भी अहम निर्णय किया जा सकता है।
बहरहाल, भजनलाल सरकार के मंत्रियों ने पदभार संभालने के बाद विभागीय बैठकें भी शुरू कर दी है। इन बैठकों में पूर्ववर्ती सरकार के कामकाज की बारीकी से समीक्षा के साथ नए निर्णय भी किए जा रहे हैं।



