HometrendingRajasthan Weather : बारिश-ओलों के नाम रहेगा आज और कल, जानें- कहां-कहां...

Rajasthan Weather : बारिश-ओलों के नाम रहेगा आज और कल, जानें- कहां-कहां बदलेगा मौसम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी के सितम के बीच अब बारिश और ओलों की एंट्री होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आठ व नौ जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिरेंगे। इस दौरान कोहरे का भी असर रहेगा। इससे दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हो सकती है।

विभाग के अनुसार, आठ व नौ जनवरी को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, संभाग में ओले गिरने की आशंका है। वहीं, बीकानेर व जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इससे दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। बहरहाल, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में एक डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा छह शहरों में रात का पारा पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular