Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअभिनेत्री कंगना रनौत का खुला ऐलान, 9 सिम्तबर को मुंबई जाउंगी किसी...

अभिनेत्री कंगना रनौत का खुला ऐलान, 9 सिम्तबर को मुंबई जाउंगी किसी के बाप में हिम्मत …

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही कंगना अपने एक बयान से अभिनेत्री कंगना रनौत काफी चर्चा में है। कंगना ने मुुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने के बाद सोशल मीडिया पर लगतार बयानबाजी चल रही है।

आज कंगना ने एक ट्विट किया है जिसमें कंगना ने लिखा है कि 9 सिम्तबर को वो मुंबई आएंगी। अगर किसी के बाप में हिम्मत है तो उन्हें रोक ले। कंगना रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार सोशल मीडिया पर सवाल उठा रही है। बॉलीवुड सितारों से लेकर कई सोशल मीडिया यूजर की आलोचना का सामना अभिनेत्री कंगना रनौत कर करना पड़ रहा है।

शिवसेना नेता संजय राउत व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना की बात पर संजय ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? इस बयान के बाद कंगना पर चौतरफा हमला होने लगा। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्वीट्स किए जाने लगे। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रीयों इस बात पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी ट्वीट किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!