









बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशानुसार मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख आनन्द शर्मा ने मीडिया सम्पर्क विभाग की जिला प्रमुख व प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को कर दी। इसमें बीकानेर की आरती आचार्य को बीकानेर संभाग की मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरती आचार्य ने इससे पहले भी संगठन में महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाला है।
इनके अलावा जयपुर संभाग के मीडिया प्रभारी पद पर गोरधन शर्मा व भरतपुर संभाग प्रभारी पद पर युधिष्ठिर शर्मा को नियुक्त किया गया है। बीकानेर में मीडिया संपर्क विभाग के जिला प्रमुख पद पर ओम राजपुरोहित तथा देहात प्रमुख पद पर अशोक भाटी को नियुक्त किया गया है। विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में सह प्रमुख पद पर वीरेन्द्र शर्मा नियुक्त किए गए है। कार्यकारिणी में भगवान कृष्ण शर्मा, सुरेश पारीक, डीजी शर्मा, राजू बगडिय़ा, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्र कमल ध्वज बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।
अन्य जिलों के प्रमुखों की सूची इस प्रकार हैं -:
अजमेर शहर : रचित कच्छावा
अजमेर देहात : रविन्द्र वैष्णव
भीलवाड़ा : पंकज लोहिया
नागौर शहर : रमेश अपूर्वा
नागौर ग्रामीण : राजेश गौड़
टोंक : दुर्गेश गुप्ता
भरतपुर श्री विपुल शर्मा
धौलपुर : भगवान सहाय कमठान
करौली : अंकुर आचार्य
सवाई-माधोपुर :अभयंकर शर्मा
हनुमानगढ़ : परितोष सारस्वत
चूरू : गुरूदास भारती
श्रीगंगानगर : अमित यादव
जयपुर शहर : नरेन्द्र कुमार हर्ष
जयपुर देहात : संजय कुमावत
दौसा : प्रेम हरितवाल
अलवर : लक्ष्मीनारायण गुप्ता
झुन्झुनूं : सुरेन्द्र सिंह तँवर
सीकर : संजय दीक्षित
जोधपुर शहर : योगेश शर्मा
जोधपुर देहात : रमेश विश्नोई
फलौदी : सुरेश सामरिया
बाड़मेर : भैराराम देवासी
जैसलमेर : अरूण कुमार पुरोहित
जालौर : श्रवण सिंह सिसोदिया
पाली : राहुल गुप्ता
सिरोही : हरीश दवे
कोटा शहर : दीपक साक्यवाल
कोटा देहात : हनुमान नागर
बून्दी : प्रदीप हरसोरा
बारां : निरंजन शर्मा
झालावाड़ : राजेश परिहार
उदयपुर शहर : अरविन्द त्रिवेदी
उदयपुर देहात : वीरेन्द्र सिंह सोलंकी
राजसमन्द : सुभाष पालीवाल
डूँगरपुर : हर्ष शर्मा
प्रतापगढ़ : अमर सिंह आंजना
चित्तौडग़ढ़ : चिराग शर्मा
















