Saturday, April 20, 2024
Hometrendingअजब-गजब : 39 साल की मां के 38 बच्‍चे, इस सच्‍ची कहानी...

अजब-गजब : 39 साल की मां के 38 बच्‍चे, इस सच्‍ची कहानी का देखें वीडियो….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

ये दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है। ऐसी दुनिया में एक ऐसी भी महिला है, जिसकी उम्र महज 39 साल है, लेकिन उसके 38 बच्‍चे हैं। ये खबर पढ़कर आपको जरूर झटका लगा होगा, ये लेकिन कहानी सौ फीसदी सच्‍ची है। युगांडा की मरियम नाबातंजी की यह कहानी वाकई हैरान करने वाली है। मरियम की शादी महज 12 साल की उम्र में ही हो गई थी, तब उसके पति की उम्र 40 साल थी। मरियम ने 13 साल की उम्र में एक बच्‍चे को जन्म दिया। आप सोच रहे होंगे कि 39 साल की उम्र में 38 बच्‍चे कैसे हुए? अब आपको बता दें कि मरियम के अधिकतर बच्‍चे जुड़वां हैं।

mariam
mariam

मरियम ने 6 बार जुड़वां, 4 बार तीन और 3 बार 4-4 बच्‍चों को एक साथ जन्म दिया है। इस तरह से अब उनके कुल 38 बच्‍चे हैं। मरियम जब पहली दफा जुड़वां बच्‍चों की मां बनी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए बच्‍चे पैदा होते गए। तब डॉक्टर ने यह बताया था कि उनका गर्भाशय बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है, इस वजह से उनके बच्‍चे जुड़वां होंगे।

खास बात ये है कि मरियम अपने सभी 38 बच्‍चों को अकेले ही पाल रही हैं। छठवीं बार जुड़वां बच्‍चों को जन्म देते समय मरियम का एक बच्‍चा बच नहीं पाया। इसके बाद उनका पति उन्हें रोते हुए छोड़कर चला गया। इस घटना को 3 साल बीत चुके हैं और तब से मरियम अकेले ही मां और पिता बनकर अपने बच्‍चों को पाल रही हैं।

मरियम बताती हैं कि अब मेरा सारा समय बच्‍चों की देखभाल करते हुए और पैसे कमाने में ही निकल जाता है। 38 बच्‍चों को जीने की जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना काफी मुश्किल होता है लेकिन मेरे बच्‍चे काफी समझदार हैं। बड़े बच्‍चे छोटों की देखभाल कर लेते हैं, इस तरह हमें पैसे कमाने का समय मिल जाता है।

मरियम यह भी बताती हैं कि उनका बचपन काफी दुखभरा रहा है। जब वो पैदा हुई तो उसके तीन दिन बाद उनकी मां चल बसीं। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली, सौतेली मां अच्छी नहीं थी। उसने मरियम के 5 भाई-बहनों को जहर देकर मार डाला। मरियम बताती हैं कि उनके पिता के भी अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्‍चे थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular