





बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर जिले के ओसियां में स्थित श्री सच्चियाय माताजी मंदिर के दर्शनों के लिए बीकानेर के तेलीवाड़ा स्थित श्री रघुनाथ जी मन्दिर से ओसियाँ पैदल यात्रियों का संघ आज रवाना हुआ। संघ को महापौर अनिल कल्ला, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल ने रवाना किया।
इससे पहले स्वर्गीय रणछोड़ दास रंगा के निवास पर माँ सच्चियाय की महाआरती हुई। संघ के भंवर लाल रंगा, झंवर लाल रंगा, दिलीप रंगा ने बताया कि यह संघ संवत 2032 मे शुरू हुआ था। इस बार 51 वर्ष हो जाएंगे।
संघ में विजय पुरोहित, नारायण बाबू, अजय शास्त्री, राहुल रंगा, देव रंगा, योगेश, गणेश लाल, कुनाल, नारायण, नवरतन, यश, आनंद, सीपी रंगा सहित अनेक पैदलयात्री शामिल हैं। संघ के दिलीप रंगा ने बताया की पैदल यात्रा बीकानेर से पलाना, नोखा, कक्कू, सारुण्डा, पाचुड़ी, बिरलोका, पंडित जी की ढाणी होते हुए ओसियाँ पहुचेंगी।







