Hometrendingडेयरी बूथ आंवटन के लिए आवेदकों की निकाली लॉटरी, 455 बूथ के...

डेयरी बूथ आंवटन के लिए आवेदकों की निकाली लॉटरी, 455 बूथ के लिए 4 गुणा आवेदक सफल घोषित

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com नगर निगम जयपुर हैरिटेज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार अपने क्षेत्राधिकार में नवीन डेयरी बूथ आवंटन के अंतर्गत 455 डेयरी बूथ स्थल के लिए चार गुणा 1820 सफल आवेेदकों की लॉटरी आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आवंटन समिति के समस्त सदस्यों के समक्ष निकाली गई।

उपायुक्त राजस्व प्रथम सरोज ढाका ने बताया कि डेयरी बूथ की लॉटरी में सफल आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन के बाद इनके साक्षात्कार आयोजित किये जाएंगे।

बैठक में आंवटन समिति के सदस्य अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहम्मद अबुबक्र, साहिल राजा (एसीपी ट्रेफिक), उपायुक्त राजस्व प्रथम सरोज ढाका, राजस्व अधिकारी चेतन कुमार जैन व रीको, हाउसिंग बोर्ड और जेडीए के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular