Hometrendingसावधान! झपटमार गैंग ने दिया एक और वारदात को अंजाम, महिला की...

सावधान! झपटमार गैंग ने दिया एक और वारदात को अंजाम, महिला की चेन झपटी

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सक्रिय झपटमार गैंग आमजन के साथ-साथ आमजन के नाक में दम कर दिया है। आए दिन हो रही वारदातों के बीच एक और वारदात को अंजाम दे दिया गया है। कोटगेट थाना क्षेत्र में हुई इस ताजा वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, कोयला गली माल गादाम रोड निवासी मंजू जोशी (60) पत्‍नी लीलाधर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छह फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से पैदल निकली थी। इस दरम्‍यान रास्‍ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन जने उसके पास से निकले। उनमें से एक जने ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल सवाई सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular