Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने 11 दिनों...

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने 11 दिनों में 62 हजार तिरंगे किए वितरित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com किसी भी बड़े कार्य में जज्बा, उत्साह व टीमवर्क होना बहुत जरुरी है। इसी जज्बे, उत्साह व टीमवर्क से भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर द्वारा 4 अगस्त से तिरंगा वितरण अभियान प्रारंभ किया गया था जो आज करीब 11वें दिन तक 62 हजार तिरंगों का वितरण किया जा चुका है।

प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगातार 11 दिन तक रोजाना सरकारी व निजी स्कूलों सहित कॉलेजों, प्रतिष्ठानों व घरोंं में तिरंगे वितरित किए गए। रमेश भाटी ने बताया कि रविवार को सुबह वृद्धजन भ्रमण पथ पर 300 तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान चन्द्रशेखर व्यास, कपिल राजवंशी, हेतराम गोद, रामकुमार व्यास, बालकिशन थिरानी, राकेश चलाना, विनोद मोदी, कबीर, मोहम्मद अयूब, भंवर राजपुरोहित, भवानी जोशी, गणेश गहलोत, रामधन डागा, राधेश्याम राठी, मधुसूदन शर्मा, शंकर राजपुरोहित, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, ओम राजपुरोहित, भगवतीप्रसाद गौड़, लक्की पंवार आदि शामिल रहे।

भामाशाहों का मिला भरपूर सहयोग

प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि तिरंगा वितरण अभियान शुभारम्भ के पहले दिन से ही भामाशाहों ने भागीदारी की पहल शुरू कर दी थी। 10 हजार तिरंगे लोटस डेयरी, 10 हजार तिरंगे रसरसना परिवार पांच हजार तिरंगे मस्त मंडल, पांच हजार तिरंगे पूनमचंद झंवरीदेवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट, पांच पांच हजार तिरंगे बाबा रामदेव सेवा समिति, पांच हजार रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल, पांच हजार तिरंगे मुरलीसिंह यादव मेमोरियल ट्रस्ट, पांच हजार तिरंगे गजानंद सुंदरलाल, दो हजार तिरंगे गौतम सेठिया, दो हजार तिरंगे अमित डागा, दो हजार पारस मित्तल कैथल (हरियाणा) तथा शेष तिरंगे वितरण में अन्य भामाशाहों ने दो सौ-पांच सौ तिरंगे भेंट कर सहयोग दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!