Friday, April 24, 2026
Homeम्हारो बीकानेरराधा-कृष्ण के साथ खेली रंगों और फूलों की होली

राधा-कृष्ण के साथ खेली रंगों और फूलों की होली

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। रंगों का पर्व होली भले ही एक सप्ताह बाद है, लेकिन इसकी रंगत अभी से नजर आने लगी है। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह तथा फाग उत्सव सरीखे आयोजन किए ज रहे हैं। इसी क्रम में माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर की ओर से फाग उत्सव का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया गया। समिति की अध्यक्ष अंजली झंवर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में समिति से जुड़ी महिला सदस्यों ने राधा-कृष्ण के साथ विभिन्न तरह के रंगों और फूलों से होली खेली। कृष्ण स्वरूप में निशा झंवर और विभा बिहाणी ने खूब हंसी-ठिठोली करके सभी को गुदगुदाया। इस अवसर पर भजन व नृत्यों से भगवान श्रीकृष्ण को रिझाया गया। कार्यक्रम में किरण झंवर, सरला लोहिया, श्रीया राठी, वीणा झंवर, रेखा लोहिया, मंजू दम्माणी, रश्मि झंवर आदि अनेक महिला सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!