Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरगहलोत ने मंत्रीजी की पत्नी से कहा, तुरंत फोन करो भाई साहब...

गहलोत ने मंत्रीजी की पत्नी से कहा, तुरंत फोन करो भाई साहब को….

AdAdAdAdAdAdAd

सांसद के घर से शुरू हुआ कांग्रेस का ‘नींद हराम करो’ अभियान, देखें वीडियो

 

 

सुरेश बोड़ा

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। गौवंश और शहर की जन समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट के समक्ष चल रहे कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने के तहत मंगलवार रात को भाजपा नेताओं की नींद हराम करने का अभियान शुरू किया गया। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां बल्लभ गार्डन क्षेत्र स्थित केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निवास पर रात्रि करीब साढ़े आठ बजे पहुंचकर ढोल-ताशों, पींपा और पुंगी बजाकर प्रदर्शन किया। साथ ही ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन….’ सरीखे भजन भी गाए। हालांकि इस दौरान मंत्री मेघवाल निवास पर नहीं थे। मौके पर ऐहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता वाहनों पर रैली के रूप में कलक्ट्रेट से रवाना हुए।
मंत्री मेघवाल के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गौवंश के खातिर शुरू किया गया यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। गहलोत ने केन्द्रीय राज्यमंत्री की पत्नी की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि ‘मुझे जानकारी मिली है कि सांसद महोदय यहां नहीं है, लेकिन भाभीजी से मेरा निवेदन है कि वे तुरंत भाईसाहब (मंत्री) को फोन करके बताए कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गायों को बचाने की मांग को लेकर यहां आए हैं। गायें पॉलीथिन खाकर मर रही हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।’ गहलोत ने आगे कहा कि दस बजे तक माइक आदि बजाने को लेकर सिस्टम की पाबंदियां है, इसलिए उन्होंने यह कार्यक्रम थोड़ा जल्द कर लिया, अन्यथा वे दस से बारह बजे के बीच आते। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का यह नींद हराम करो अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा। कांग्रेस तीन साल से गौवंश का मुद्दा उठा रही है, लेकिन विधायक, महापौर और न्यास अध्यक्ष इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। इसलिए कांग्रेस को आंदोलन का रास्ता अख्त्यिार करना पड़ा है। गहलोत ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन गौवंश को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, आनंद सिंह सोढ़ा, फिरोज भाटी, रमजान कच्छावा, राजू देवी व्यास, नंदू गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाएं भी शामिल थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!