Hometrendingकांग्रेस छोड़ने के बाद आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल, कहा- मोदी के...

कांग्रेस छोड़ने के बाद आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल, कहा- मोदी के सपनों को…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) मंगलवार को कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा जॉइन कराई। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘आरपीएन सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।

आरपीएन सिंह ने कहा, ’32 सालों तक मैंने एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की। लेकिन जिस पार्टी में इतने साल रहा, अब वो पार्टी रह नहीं गई। न वो सोच रह गई जहां मैंने शुरुआत की थी। देर से सही पर दुरुस्त आया हूं। अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा, अवश्य करूंगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने एक दिन पहले सोमवार को ही आरपीएन सिंह को स्टार प्रचारक बनाया था। वे झारखंड के प्रभारी भी थे।

दिग्‍गज कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, अब भाजपा…

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular