Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingदिग्‍गज कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ी,...

दिग्‍गज कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, अब भाजपा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com कांग्रेस नेता के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्‍होंने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने के साथ ही अब उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से अपने इस्तीफे के साथ ही एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि, ‘आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।’

आपको बता दें कि आरपीएन सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। वे 1996, 2002 और 2007 में पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि, 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85,540 हजार मतों से हराया था।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!