Thursday, May 14, 2026
Homeदेशसीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, छह आतंकी मार गिराए

सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, छह आतंकी मार गिराए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क.
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के छह आतंकियों को मार गिराया हैं। इनमें से पांच आतंकियों के शव बरामद कर लिये गए हैं, शेष की तलाश जारी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीएपीएफ की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई में इस अभियान को अंजाम दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक शेष पॉल वैद्य ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के ये आतंकवादी दुलांजा उरी इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने इस बड़ी कामयाबी पर सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों ने बीते शनिवार को भी आतंक की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इस आईईडी को सुरक्षाबलों के किसी काफिले पर हमले के उद्देश्य से लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, सेना की दो राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों द्वारा इस इलाके को सील कर दिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!