Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानअबकी बार टिकट के लिए महिलाओं की भी लगेगी लंबी कतार

अबकी बार टिकट के लिए महिलाओं की भी लगेगी लंबी कतार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी टिकट वितरण में महिलाओं को विशेष तरजीह देगी। इसके संकेत शनिवार को अजमेर में आयोजित महिला कांग्रेस के ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिए हैं। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिहाना रियाज चिश्ती की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रदेशभर से कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं जुटी।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा की नवनियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि संगठन में सक्रिय महिलाओं को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आगे आने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा है की आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार दबाव बना रही है। महिला कांग्रेस की ओर से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री स्तर पर सौपा गया है।
संगठन में काम नहीं करने वाली महिलाओं की होगी छुट्टी
उन्होंने कहा की महिला कांग्रेस को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर दो-दो महिलाओं को जोड़ा जायेगा। संगठन में काम नहीं करने वाली महिला पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी जाएगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव व राजस्थान प्रभारी वीणा देशवाल, महिला कांग्रेस प्रभारी संगीता गर्ग सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
कार्यक्रम में अलवर, अजमेर लोकसभा उपचुनाव एवं मांडलगढ़ विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट मांगी गई। इस कार्यक्रम में बीकानेर से शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, जिला प्रभारी सरोज सरगरा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा, महासचिव सुषमा बारूपाल, कमला बिश्नोई, हबीबा चौधरी ने बैठक में भाग लेकर महिला कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों की दी जानकारी दी। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने दो वर्षो में किये गए कार्यो का लेखा-जोखा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के सामने रखा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!