Homeराजस्थानराजस्‍थान : मौसम ने दिखाए कई रंग, कहीं ओले-आंधी तो कहीं बरसे...

राजस्‍थान : मौसम ने दिखाए कई रंग, कहीं ओले-आंधी तो कहीं बरसे मेघ

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western disturbance active) होने के चलते शुक्रवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई है। वहीं, कुछ इलाकों में आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चूरू व सीकर में कई जगह ओले गिरने की खबर आई है।

आपको बता दें कि आज श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। वहीं,  हनुमानगढ़ जिले में आंधी (Storm) के बाद बूंदाबांदी हुई है। चूरू में तेज बरसात के साथ ओले गिरे हैं। बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगह बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

जिन इलाकों में तेज बरसात हुई है वहां किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गईं। इन दिनों एक तरफ जहां खेतों में गेहूं की कटी हुई फसल पड़ी है। वहीं, मंडियों में भी गेहूं रखा है। बरसात से किसानों को फसल के नुकसान चिंता सताने लगी है।

इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल तक इस पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त होगा। उसके बाद मौसम एक बार फिर गर्म और शुष्क हो सकता है। विभाग के अनुसार,  20-21 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular