Thursday, May 14, 2026
Hometrendingइस बॉलीवुड अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्विटर पर दी जानकारी

इस बॉलीवुड अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्विटर पर दी जानकारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र व हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री इशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। कोई मेरे दिल से पूछे फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात करने वाली इशा  देओल ने सुपरहिट फिल्म धूम में अभिनय किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें।

देओल ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’’ का संदेश दिखाई देता है।  उनका ‘डिस्प्ले’ नाम बदलकर ‘इंस्टाग्राम सपोर्ट’ कर दिया गया है।

इशा देओल (39) ने लिखा, ‘‘आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘इमिशादेओल’ को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।’’


उल्लेखनीय है कि हाल में पार्श्व गायिका आशा भोसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मसे और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!