Wednesday, May 27, 2026
Homeबीकानेरकर्मचारी बोले: ग्रेड पे में हो बढ़ोत्तरी, धरना देकर जताया रोष, देखें...

कर्मचारी बोले: ग्रेड पे में हो बढ़ोत्तरी, धरना देकर जताया रोष, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ग्रेड पे सहित मांगों को लेकर आज अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्मिकों ने सरकार के प्रति रोष जाहिर किया।

Preview YouTube video विधानी बोले : ग्रेड पे में हो बढ़ोतरी, धरना देकर जताया रोष…

 

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए धरने पर चार व्यक्ति, मनीष विधानी, लक्ष्मी नारायण जितेन्द्र गहलोत,अनिल पुरोहित धरने पर रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने बताया कि कनिष्ठ सहायकों को विशेष वर्ग का दर्जा देते हुए उनका ग्रेड पर 3600 करने, सचिवालय के समान वेतन भत्ते, 30 अगस्त 2017 के शेड्यूल 5 के परिप्रेक्ष्य में की गई कटौती निरस्त करवाने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों की गृह जिला पदस्थापन आदि मांगे रखी। पदाधिकारियों ने कहा कि मंत्रालयिक संवर्ग अपनी ग्रेड पे 3600 करने में अन्य मांगों को लेकर वर्ष 2013 से संघर्षरत है।

सरकार की हठधर्मिता के कारण त्यौहार के समय भी मंत्रालयिक कर्मचारियों को धरने पर बैठने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वर्तमान सरकार के दो साल पूरे होने को आए हैं लेकिन मंत्रालयिक कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली है। सरकार की नीति किसी भी कर्मचारी को समझ में नहीं आ रही है, एक तरफ वह मंत्रालय कर्मचारियों के वेतन में से कटौती कर रही है, दूसरी और विधायकों के भत्तों में बिना किसी समिति का गठन किए ही वृद्धि कर रही है। सरकार कोरोना की आड में वेतन कटौती कर रही।

प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर पैन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। धरने को जगदीश नायक, विनोद कुमार शर्मा,मोहित सेवक ,नारायण मोदी, देवेंद्र प्रसाद व्यास तरुण कुमार मोदी अजमल हुसैन कमल नारायण आचार्य सुभाष कुमार मेघवाल आदि ने संबोधित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!