









बीकानेर abhayindia.com आज पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर नंबर 1 स्थित ग्रीन पार्क में पौधारोपण किया गया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित भाजपा उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, समाजसेवी आशा पारीक, भारती अरोड़ा एवं सेक्टर एक के पुरुष या महिलाएं उपस्थित थी। आशा पारीक ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर अधिक से अधिक पर्यावरण बचाने का एवं प्रदूषण से दूषित हो रहे वातावरण को इसी पर्यावरण के माध्यम से बचाया जा सकता है इसलिए हमें अधिकाधिक पौधारोपण करना चाहिए।


