Friday, April 26, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने रांका को किया फोन, महिलाओं तक...

बीकानेर : पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने रांका को किया फोन, महिलाओं तक राशन किट ….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य को सूखे राशन की एक हजार किट सौंपी।

ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व चैयरमेन रांका को फोन करके लॉकडाउन के दौरान की जा रही सेवाओं की सराहना की। राजे ने पूर्व चैयरमेन रांंका से बीकानेर में जरुरतमंद महिलाओं को सूखे राशन की किट वितरित किए जाने के निर्देश दिए।
इस पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य को सूखे राशन की एक हजार किट सौंपी गई। आचार्य द्वारा आगे जरुरतमंद महिलाओं तक उक्त राशन की किट वितरित की जाएगी। ज्ञात रहे महावीर रांका द्वारा लॉकडाउन के दौरान भोजन के पैकेट, सेनेटाइजर मास्क वितरण तथा सूखे राशन की हजारों राशन किट वितरित की जा चुकी है।
इस दौरान शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, आदर्श शर्मा, रमेश सैनी, मधुसूदन शर्मा, मोहम्मद ताहिर, शम्भू गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, कुलदीप यादव, विकास पंचारिया, महेश छींपा, पूनम स्वामी, संजय स्वामी, नरेन्द्र भादाणी आदि उपस्थित रहे।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular