Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : जिले के 5 विकास अधिकारी व 24 कनिष्ठ तकनीकी सहायकों...

बीकानेर : जिले के 5 विकास अधिकारी व 24 कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को कारण बताओं नोटिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com महात्मा गाॅधी नरेगा योजनान्तर्गत जिले में श्रम दर कम आने पर 5 विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों के कार्यों के विश्लेषण उपरान्त जिले की 5 पंचायत समितियों की 52 ग्राम पंचायतों में श्रम दर कम आने पर दिया गया है। दर कम आने से श्रमिकों को पूर्ण भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे जिले के नोखा, श्रीडूंगरगढ़, पाॅचू, लूनकरनसर व बीकानेर के विकास अधिकारियों को कार्य के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने हेतु कारण बताओं नोटिस जारी  कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया है।

बीकानेर : चंचल जाजड़ा ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) को भेंट की सैनिटाइजर मशीन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पालसिंह ने बताया कि जिले में कार्यरत 52 ग्राम पंचायतों के 24 कनिष्ठ तकनीकी सहायकों के कार्यो के निरीक्षण के प्रति लापरवाही व श्रमिकों को पूर्ण भुगतान नहीं करवाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है तथा तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिय गये है। वर्तमान में जिले में 4312 कार्यो पर 191319 श्रमिक नियोजित है। जिनके लिए छाया-पानी, टैन्ट, मेडीसिन व सोशल डिस्टैसिंग का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है तथा विभिन्न तकनीकी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर कार्यो के माॅनिटरिंग के दिशा निर्देश दिये गये है।

बीकानेर में महापौर के प्रति अफसरों के रवैये पर जताई आपत्ति, सीएम को भेजा ज्ञापन

सीएम गहलोत ने पुलिस का पढाया तनावमुक्त रहने का पाठ

बीकानेर : आरटीआई एक्टिविस्ट के घर हमला, हमलावर कैमरे में कैद, डॉक्टर परिवार के खिलाफ केस…

बीकानेर : ऑल इज वेल साइकलिंग ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली रैली, मास्क बांटे

आज मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे पुलिस थाना स्तर के अधिकारियाें से संवाद

24 घंटे के बाद कमजोर पड़ जाएगा चक्रवाती तंत्र, इससे पहले इन जिलों में अलर्ट…

राजस्‍थान में कोरोना : दस हजार के करीब पहुंच रहा आंकड़ा, आज इन जिलों में मिले…

बीकानेर : इस इलाके में गर्मी के दिन काटने हुए मुश्किल, पानी की जगह मिल रहे आश्‍वासन…

सीआई विष्‍णुदत्‍त बिश्‍नोई मामला : दो मोबाइल खोलेंगे राज, सीबीआई जांच को लेकर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!