Friday, May 15, 2026
Hometrendingबेसिक पी.जी. कॉलेज में सेमिनार, टीचिंग पैटर्न को रचनात्मक बनाएं : डॉ. बिस्‍सा

बेसिक पी.जी. कॉलेज में सेमिनार, टीचिंग पैटर्न को रचनात्मक बनाएं : डॉ. बिस्‍सा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में फेकल्टी डवलपमेन्ट प्रोग्राम का आयोजन रखा गया है। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता इंजीनियरिंग कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव बिस्सा रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. गौरव बिस्सा ने बताया कि किसी भी शिक्षण संस्थान का मुख्य आधार छात्र-छात्राएं और शिक्षक होते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिस तरह तकनीकी क्षेत्र में बदलाव आ रहा है उसका सबसे बड़ा असर शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिलता है। आज हमारे लिए बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपने टीचिंग पैटर्न में नई चीजों को शामिल करते हुए टीचिंग पैटर्न को रचनात्मक बनाएं।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना बहुत कुछ अपने ही शिक्षकों पर निर्भर करता है, इसलिए आज आवश्यकता है कि शिक्षक वर्ग अपनी जिम्मेदारी को समझें और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्‍यों की पालना करें। डॉ. बिस्सा ने अनेक उदाहरण देते हुए बताया कि शिक्षकों को सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रयोग करते हुए छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिये। छात्र-छात्राओं को अध्ययन करवाने के विभिन्न प्रकार के तरीकों को बताते हुए उन्‍होंने समझाया कि अनुशासन भी छात्र जीवन के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाते हुए शैक्षणिक कौशल को बढ़ाया जाना चाहिये।

सेमिनार में शैक्षिक कौशलनेतृत्व कौशलविद्वानों की गतिविधियोंव्यक्तिगत विकासव्यक्तित्व विकासकौशल विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने डॉ. गौरव बिस्सा का आभार व्‍यक्‍त करते हुए बताया कि इस सेमिनार के माध्यम से शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक एवं अभिभावकों के मध्य व्यवहार कौशल सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास एवं उप-प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने डॉ. गौरव बिस्सा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्‍ह देकर सम्मानित भी किया। महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. सीमा चावलावासुदेव पंवारडॉ. कमलकान्त शर्माडॉ. रमेश पुरोहितडॉ. टीना असवानीमीनाक्षी पुरोहितमोहित गहलोतडॉ. गीता गोयलसुश्री श्वेता पुरोहितसुश्री अभिलाषाअनिल रंगामाधुरी पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

बीकानेर जेल में फिर खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल, मोबाइल-सिम मिले

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!