Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर जेल में फिर खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल, मोबाइल-सिम मिले

बीकानेर जेल में फिर खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल, मोबाइल-सिम मिले

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर के केन्‍द्रीय कारागार में सुरक्षा इंतजामों की एकबार फिर पोल खुल गई है। यह पोल निगरानी के लिये नियमित गश्त पर निकले बीकानेर सेंट्रल जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू के सामने खुलकर सामने आई।

जानकारी के अनुसार जेल अ‍धीक्षक बैरिक नंबर 11 के पीछे पहुंचे तो उसके बाहर एक मोबाइल और सिम लावारिस हालात में पड़े मिले। हालांकि यह मोबाइल और सिम किसने फेंके थे, इसका तो अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि बैरिक नंबर ग्यारह का कोई बंदी चोरी-छिपे मोबाइल पर बातचीत कर रहा था इस दरम्यान मौके पर पहुंचे जेल अधीक्षक की भनक लगने के बाद उसने आनन-फानन में सिम निकाल कर मोबाइल को बैरिक से बाहर फेंक दिया।

हालांकि जेल अधीक्षक और प्रहरियों ने बैरिक नंबर ग्यारह के बंदियों से मोबाइल के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन मोबाइल रखने वाले बंदी का पता नहीं चल पाया। जेल के अंदर लावारिस हालत में मिले मोबाइल और सिम को लेकर कारागार प्रहरी की रिपोर्ट पर बीछवाल थाना पुलिस ने अज्ञात बंदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बीकानेर : लापरवाह अफसरों को कलक्‍टर ने इसलिए लगाई फटकार…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!