Friday, May 15, 2026
Hometrendingफोटो प्रतियोगिता के लिए 31 तक कर सकेंगे आवेदन, विजेताओं को मिलेंगे...

फोटो प्रतियोगिता के लिए 31 तक कर सकेंगे आवेदन, विजेताओं को मिलेंगे मेडल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com एसोसिएशन प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया एवं बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से बीकानेर जिले के व्यावसायिक एवं शौकिया फोटोग्राफर्स के लिए फोटो प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें 5 विषय दिए गए है।

एसोसिएशन प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया के अध्‍यक्ष मनीष पारीक ने बताया कि इनमें प्रत्‍येक विषय पर बीकानेर के अधिकतम 3 फोटो ap3i.bikaner@gmail.com पर 31 जुलाई 2019 तक भेज सकते हैं। प्रत्‍येक विषय पर तीन पुरस्कार गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉंज मेडल भव्य समारोह में दिए जायेंगे।

प्रतियोगिता के लिए नियम -:

-फोटो आपके खुद के ही केप्चर किया हुआ होना चाहिए।

-फोटो के साथ कंप्यूटर से एडिटिंग नही होनी चाहिए।

-फोटोज हाई रेजुलेशन पर ही स्वीकार किये जायेगे।

-5 विषय और प्रत्‍येक विषय पर अधिकतम 3 फोटो ही भेज सकते है।

-फोटो के साथ बताना आवश्यक है की किस विषय में भेजी है।

-आवेदक मेल के साथ अपना नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर अवश्य भेजें।

-अंतिम तिथि के बाद आये फोटो नहीं लिए जाएंगे।

विशेष नोट -:

-एक नंबर नियम का विशेष ध्यान रखें।

-ये प्रतियोगिता केवल बीकानेर जिले के SLR कैमरा से शूट करने वाले फोटोग्राफर्स और केवल बीकानेर के फोटोज के लिए ही है।

-किसी नियम की अवहेलना पर एंट्री खारिज कर दी जाएगी।

-प्रतियोगिता में आये फोटोज का उपयोग संस्था प्रदर्शनी में कर सकती है।

-Ap3i और BPC के पदाधिकारी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते।

-ज्यूरी का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।

By- Suresh Bora

क्रिकेट बुकियों के खिलाफ ठंडे क्‍यों पड़ गए पुलिस के तेवर? उठ रहे कई सवाल…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!