Friday, May 15, 2026
Hometrendingमहिला प्रोफेसरों को भेजे अश्‍लील मैसेज, रेप की धमकी दी, अब पकड़ा गया प्रोफेसर साब...

महिला प्रोफेसरों को भेजे अश्‍लील मैसेज, रेप की धमकी दी, अब पकड़ा गया प्रोफेसर साब का लाडला…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसरों व लेक्चररर्स को अश्‍लील मैसेज भेजने और दुष्कर्म की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार हरियाणा के हिसार से पकड़ लिया है। आरोपी हिसार यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का नाबालिग 16 साल का बेटा निकला।

पुलिस फिलहाल आरोपी के बारे में सूचना सार्वजनिक करने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को इस बारे में एक बार फिर आरोपित से पूछताछ के बाद अधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। आपको बता दें कि आरोपी ने एक महिला प्रोफेसर को तो केश ऑन डिलेवरी पर एक पार्सल भेजा था। उस पार्सल में आपत्तिजनक सामान था। प्रोफेसर ने पार्सल नहीं लिया और पुलिस इसी पार्सल की ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर पहले कंपनी और फिर हिसार में आरोपी तक पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी नेटवर्किंग और साइबर एक्सपर्ट है। वह महिला प्रोफेसरों को इंटरनेट कॉल किया करता था। इस यूनिवर्सिटी की कई महिला प्रोफेसर ने जयपुर के गांधी नगर और महेश नगर थानों में अज्ञात जने के खिलाफ अश्‍लील फोन कॉल और रेप की धमकी की शिकायतें दर्ज कराई थी। इस बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी ने भी अपनी वेबसाइट से तत्काल महिला प्रोफेसरों के फोन नंबर हटा दिए थे।

सिंथेसियंस जितेन्द्र कड़वासरा का एएफएमसी में चयन

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!