








जयपुर abhayindia.com भगवान परशुराम जयंती समारोह के समापन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह रविवार को आयोजित हुआ। इसमें 46 ब्राह्मण प्रतिभाएं सम्मानित हुई। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है।
इस अवसर पर समारोह के अध्यक्षता करते हुये सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्यण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता है, लेकिन अब ब्राह्मणों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए और अग्रणी भूमिका निभाने वाला ब्राह्मण आज पिछड़ रहा है।
विशिष्ठ अतिथि न्यायाधिपति गोवर्धन लाल बाढ़धार ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढे़गा तो देश में सामाजिक समरसता बढे़गी और परशुरामजी के बताये हुये रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए। सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजुट करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। महापौर विष्णु लाटा ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
महासभा के संरक्षक एडवोकेट एच. सी. गणेशिया, डीपीआर के डिप्टी डायरेक्टर गोविंद पारीक, परशुराम यात्रा के संचालक आचार्य राजेश्वर और शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एल. डी. किराडू– न्यायिक सेवा, अभय जोशी–पत्रकारिता, महेश शर्मा–भारतीय प्रशासनिक सेवा, पं. श्रीपति शर्मा–साहित्य, डॉ. अखिल शुक्ला–समाज सेवा, राजेन्द्र त्यागी–राज्य पुलिस सेवा को सम्मानित किया गया। डॉ. प्रशांत द्विवेदी–चिकित्सा, जया चतुर्वेदी–न्यायिक सेवा, देवेन्द्र शर्मा–पत्रकारिता, महेश शर्मा–पत्रकारिता, आशुतोष शर्मा–इलेक्ट्रोनिक पत्रकारिता, मोहित गोस्वामी–पत्रकारिता, सुषमा पाण्डेय–पत्रकारिता, उर्वशी शर्मा–दूरदर्शन एंकर, सतीश शर्मा–पत्रकारिता, एडवोकेट आशा शर्मा–विधिक सेवा, राकेश भार्गव–प्रशासनिक सेवा, डॉ. प्रवीण गोस्वामी– शिक्षा, ब्रजेश दीक्षित–जेल सेवा को सम्मानित किया। अरूण कुमार शर्मा–प्रशासनिक सेवा, रमाकांत शर्मा –जेल सेवा, डॉ. यदु शर्मा –शिक्षा, भरत मिश्रा–बिजनेसमेन, सौरभ भट्ट–कला एवं संस्कृति, डॉ. निधी पारीक– शिक्षा, डॉ. बालकृश्ण शर्मा –चिकित्सा, गगन मिश्रा–कल संस्कृति, संदीप कुमार शर्मा –आदिवासी सेवा, डॉ. बृजेष गौड़– चिकित्सा, डॉ. घनश्याम शर्मा –संस्कृत शिक्षा, भारती शर्मा –समाज सेवा, गोपाल शर्मा –पुलिस सेवा को सम्मानित किया। सुरेश त्रिवेदी–बैंकिग सेवा, जयवर्धन भारद्वाज–समाज सेवा, अशोक कुमार शर्मा –कला, सुधाकर दवे–नृत्य कला, योगेन्द्र कुमार जोशी –समाज सेवा, आचार्य गजेन्द्र शर्मा –ज्योतिश–धर्मशास्त्र, अमित प्रधान–शिक्षा , अमित शर्मा – समाज सेवा, पुलकित भारद्वाज–खनन क्षेत्र, सुर्या शर्मा–इंटिरियर डिजाईनिंग, रामचन्द्र शर्मा –समाज सेवा, रोहिताश मुदगल–समाज सेवा, नीतिन गोस्वामी–कला एवं लेखन को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, साफा व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
आधार कार्डधारकों को मिली राहत, जानिये कार्ड से जुडी ये अहम नई बातें….
पुलिस ने 90 दिनों में पेश नहीं की चार्जशीट, छूट गया आरोपी, अब थानाधिकारी….





