Friday, June 5, 2026
Hometrendingपीएम मोदी के ध्यान के बाद आकर्षण का केंद्र बनी केदारनाथ की यह...

पीएम मोदी के ध्यान के बाद आकर्षण का केंद्र बनी केदारनाथ की यह गुफा, ये है गुफा की कहानी….

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को केदारनाथ की ध्यान कुटिया‘ नामक गुफा में ध्यान लगाया। यहां वे 17 घंटे तक ध्यानमग्न रहे और रविवार सुबह गुफा से बाहर आए। आपको बता दें कि पीएम मोदी के ध्यान के बाद केदारनाथ की यह गुफा अचानक आकर्षण का केंद्र बन गई। ..तो आइये जानते हैं इसका इतिहास।

असल मेंइस ध्यान कुटिया गुफा का अपना एक अलग इतिहास है। पीएम मोदी ने जब केदारनाथ विकास धाम की जिम्मेदारी संभाली तो उनके ही निर्देश पर इस गुफा का निर्माण कराया गया। इसको रूद्र गुफा के नाम से भी जाना जाता है। 12250 फीट की ऊंची इस गुफा का इस्तेमाल श्रद्धालु ध्यान के लिए करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह कोई प्राकृतिक गुफा नहीं है। यह गढ़वाल मंडल विकास निगम की टूरिज्म की ही संपत्ति है। कोई भी श्रद्धालु 3000 रुपए की एंट्री फीस जमा कर इसमें प्रवेश पा सकता है। गुफा का यह किराया एक दिन के लिए नहींबल्कि तीन दिनों के लिए है। सुविधाओं की अगर बात करें तो ध्यानमेडिटेशन और आध्यात्मिक शांति की खोज में आए श्रद्धालुओं को यहां जरूरत की सभी चीजें उपलब्ध हैं। इस गुफा में टॉयलेटबिजली और टेलीफोन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही श्रद्धालु गुफा में ही ब्रेकफास्टलंच और डिनर का भी ऑर्डर कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : गैंगरेप की एक और वारदात उजागर, तीन युवकों पर केस दर्ज

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!