Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकिशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा : सिंथेसिस की गुंजन, अनुष्‍का का चयन 

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा : सिंथेसिस की गुंजन, अनुष्‍का का चयन 

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com। पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत नागौर मूल की छात्रा गुंजन छापरवाल का चयन किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा (केवीपीवाईके स्ट्रीम एसबी में हुआ है और द्वितीय चरण में गुंजन छापरवाल ने पूरे भारते में 81वीं रैंक हासिल कर नागौर का ही नहींबल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। इसके अलावा संस्थान की एक अन्य छात्रा अनुष्का का भी चयन हुआ है।

गुंजन के पिता गोविन्द लाल भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड में एएओ के पद पर कार्यरत है और माता प्रमिला राजकीय स्कूल में अध्यापिका है। सिंथेसिस संस्थान के निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 4 नवंबर को किया गया था।  परीक्षा में हजारों की संख्या में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को रिसर्च के क्षेत्र में अध्ययन के लिए नेशनल रिसर्च केन्द्रों पर भेजा जाएगा। विद्यार्थियों को रिसर्च में खर्च तथा यूजी कोर्स में 5000 रुपएपीजी कोर्स में 7000 रुपए मासिक फैलोशिप भारत सरकार की ओर से दी जायेगी।

चुनाव में जाति पर जंग के बीच विश्वविद्यालय में हुआ जाति पर ऐसे मंथन…

चांद दिखा तो 7 से रमजान, इसलिए खास माना जाता है यह महीना….  

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!