Saturday, April 27, 2024
Hometrendingचांद दिखा तो 7 से रमजान, इसलिए खास माना जाता है यह...

चांद दिखा तो 7 से रमजान, इसलिए खास माना जाता है यह महीना….  

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com। चांद नजर आने के बाद पहला रोजा 7 मई को हो सकता है। वर्ष 2018 में रमजान की शुरुआत 17 मई से हुई थी। गर्मी में रमजान शुरू होने से माना जा रहा है कि गर्मियों में दिन बड़े होते हैं। ऐसे में रोजे का समय भी अधिक रहता है। इस साल रमजान माह का सबसे अधिक समय 15 घंटे का रोजा होगा। अलग-अलग जगहों के हिसाब से समय में कुछ बदलाव हो सकता है। अभी शाबान का महीना चल रहा है। इसके खत्म होने के बाद रमजान शुरू होगा। चांद नजर आने के साथ ही नमाज शुरू हो जाएगी। अगले दिन रोजा शुरू होगा।

हाफिज फरमान अंली ने बताया कि रमजान का महीना गुनाहों से बचने और भलाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है। हर मुसलमान पर पूरे माह के रोजे फर्ज है। रोजे के मायने केवल भूखे प्यासे रहना नहीं है, बल्कि खुद को हर उस बात से रोकना है, जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे। रमजान माह एक प्रशिक्षण का माह होता है। यह इंसान को निखारता है। यह माह इस बात का प्रशिक्षण देता है कि इंसान अपने हाथों से किसी का बुरा न करे।

पुलिस के लिए की थी मुखबिरी, इसलिये बदमाशों ने तोड़ दी टांगें

पीएम मोदी का बीकानेर दौरा : जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए ऐसे तैयारी में जुटे हैं ये…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular