Friday, May 15, 2026
Hometrendingप्रसिद्ध ऐतिहासिक चौक में मोबाइल टावर का विरोध, काम नहीं रोकने पर...

प्रसिद्ध ऐतिहासिक चौक में मोबाइल टावर का विरोध, काम नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) बेशकीमती आभूषणों से शृंगारित चांदमल ढढ्ढा की गणगौर और चैत्र माह की गणगौरी तीज चतुर्थी पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के लिए सुप्रसिद्ध ढढ्ढों के चौक में मोबाइल टावर लगाने का क्षेत्र के निवासियों जैन संगठनों ने विरोध किया है। इस संबंध में जिला कलक्टर सहित विभिन्न विभागों को संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन दिया गया है। 

ज्ञापन में बताया गया कि ढढ्ढों चौक उसमें लगने वाला मेला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पुरातत्व दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जैन बाहुल्य मोहल्ला होने के कारण चातुर्मास के समय जैन मुनियों साध्वियों के कार्यक्रम भी नियमित होते रहते है। टावर लगने से जहां चौक में गणगौर मेले के दौरान आने वाले हजारों लोगों को कठिनाई होगी वहीं जैन मुनि साध्वीवृंद के कार्यक्रमों में भी दिक्कत होगी। क्षेत्र के निवासियों को मोबाइल रेडियशन के भी खतरे से बीमारियों का डर रहेगा। 

श्रीचिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि जिला कलक्टर सक्षम अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में मोबाइल टावर लगाने पर धरना सहित अन्य आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे पर जिम्मेवारी संबंधित टॉवर लगाने वाली एजेन्सी प्रशासन की होगी। उन्होंने किसी अप्रिय स्थिति से पूर्व टावर लगाने के कार्य को बंद करवाने की मांग की है।

नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कलक्टर ने किया आह्वान

आतंकी हमले से बीकानेर में भी उबाल, बॉर्डर पर अलर्ट

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!